Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनुपम खेर ने CAA और NRC को लेकर शेयर किया वीडियो
  • देश

अनुपम खेर ने CAA और NRC को लेकर शेयर किया वीडियो

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturedf

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. कभी वीडियो तो कभी कविताएं शेयर कर एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर देखने को मिला है. दरअसल,  अनुपम खेर  ने अपने ट्विटर एकाउंट से CAA और NRC को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि धन्य हैं मेरे देश के कुछ महानुभाव. उन्हें 72 साल से ट्राफिक नियम समझ नहीं आ रहा है, खुले में शौच न करें ये सिखाने के लिए अरबों का विज्ञापन करना पड़ता है. तीन साल से जीएसटी समझ नहीं आ रही है, लेकिन नागरिकता संशोधन कानून दो दिन में ही समझ गए हैं. 

अनुपम खेर (Anupam Kher) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (National Register Of Citizenhsip) आने से पहले ही समझ गए. है कि नहीं कमाल!! हमें लोगों को यह सिखाना पड़ेगा कि क्या सही है और क्या गलत है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “कभी कभी कुछ लोगों को समझाना जरूरी कि जो वो समझ रहे है या समझने की ऐक्टिंग कर रहें या लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है वो बिल्कुल गलत है. मेरा मतलब CAA और NRC से है. आप तो समझ गए ना!! जय हो.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑटो एक्सपो 2020: रेनॉ ने ट्राइबर AMT शो की
Next: ह्यूंदैई ने हटाया बिल्कुल नई टूसॉ फेसलिफ्ट SUV से पर्दा

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 days ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.