Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ह्यूंदैई ने हटाया बिल्कुल नई टूसॉ फेसलिफ्ट SUV से पर्दा
  • बिजनेस

ह्यूंदैई ने हटाया बिल्कुल नई टूसॉ फेसलिफ्ट SUV से पर्दा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturefdsb

ह्यूंदैई इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपने वाहनों को लॉन्च और शोकेस करने की शुरुआत कर दी है और कंपनी ने इस ऑटो शो में अपना सबसे पहला वाहन ह्यूंदैई टूसॉ फेसलिफ्ट पेश करके किया है. ह्यूंदैई ने भारतीय बाज़ार के लिए बनी बिल्कुल नई टूसॉ फेसलिफ्ट से पर्दा हटा लिया है जिसका डेब्यू कंपनी ने इस ऑटो शो में किया है. ह्यूंदैई ने नई SUV को 8-स्पीड ऑटोबॉक्स से अपग्रेड किया है. ह्यूंदैई ने इस कार को BS6 मानकों वाले 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन से लैस किया है जिसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध कराया गया है.

नई टूसॉ फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिनमें नई कास्केडिंग ट्रेपेज़ोडिअल ग्रिल, शार्प हैडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड एल शेप के LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और बदले हुए बंपर के साथ नए फॉग लैंप्स शामिल हैं.

ह्यूंदैई संभवतः इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश करेगी और निश्चित ही ये खूब सारे नए फीचर्स से लैस होगी. इंटीरियर की बात करें तो ह्यूंदैई टूसॉ फेसलिफ्ट में नई सेंट्रल कंसोल डिज़ाइन दी गई है जो 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इस यूनिट के नीचे एयर वेंट्स के साथ आती है.

SUV के साथ नया इलैक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है, इसके अलावा सेकंड रो USB चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और संभवतः 360 डिग्री कैमरा दिया गया है.

Post navigation

Previous: अनुपम खेर ने CAA और NRC को लेकर शेयर किया वीडियो
Next: BJP नेता कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर निशाना

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.