Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BJP नेता कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर निशाना
  • दिल्ली

BJP नेता कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर निशाना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
ewggggadh

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होने वाले हैं. सभी दलों की तरफ से अपनी तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है. इधर जैसे-जैसे मतदान के दिन सामने आ रहे हैं विरोधियों पर हमले भी तेज होते जा रहे हैं. बीजेपी के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रह चुके कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर शाहीन बाग फायरिंग के मामले को लेकर हमला बोला है.

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है, “पहले शाहीन बाग में तंबू लगवाओ, फिर अपने कार्यकर्ता से उनपर गोली चलवाओ. चंद वोटों के लिए दिल्ली में आग लगवाओ, पंजाब में भी चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल खालिस्तानी आंतकवादी के घर रुके थे. देश तोड़ना, आग लगाना यही हैं AAP की राजनीति का सच. दिल्‍ली के शाहीन बाग में हुई फायरिंग (Shaheen Bagh Firing) के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया था. पुलिस के अनुसार, आरोपी कपिल गुर्जर (Kapil Gurjar) आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ा हुआ है.

इतना ही नहीं, आरोपी कपिल के पिता गजे सिंह भी AAP के सदस्य हैं. पुलिस ने बताया कपिल ने खुद एसआईटी द्वारा की गई पूछताछ में यह बात बताई है. कपिल ने बताया कि उसने और उसके पिता ने साल 2019 के शुरुआती महीनों में AAP की सदस्यता ली थी. आरोपी के बयान के बारे में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को सूचित कर दिया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ह्यूंदैई ने हटाया बिल्कुल नई टूसॉ फेसलिफ्ट SUV से पर्दा
Next: मारुति सुज़ुकी ने हटाया फ्यूच्यूरो-ई कॉन्सेप्ट से पर्दा

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.