Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • coronavirus: कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में
  • देश
  • विदेश

coronavirus: कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
sciencesource_ss2413465

कोरोना वायरस का कहर से चीन में बुधवार को 73 और लोगों की जान जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गई और इस विषाणु से संक्रमित होने के 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है. चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को इससे 73 और लोगों की जान चली गई और इनमें से 70 हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से थे, जहां इससे सबसे अधिक लोग मारे गए हैं. आयोग ने बताया कि देश में अभी तक इस वायरस की चपेट में आने से कुल 563 लोगों की जान जा चुकी है और 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है. उसने ने बताया कि बुधवार को 5,328 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 2,987 हुबई प्रांत में सामने आए.

चीन में बुधवार को 640 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और कुल 3,859 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. आयोग ने बताया कि बुधवार तक हांगकांग में इसके संक्रमण 21, मकाउ में 10 और ताइवान में 11 मामले सामने आए गए थे. चीन के बाहर इस वायरस के कुल 182 मामले सामने आ चुके हैं. हांगकांग और फिलिपीन में इससे एक-एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है.

चीनी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों और उपकरणों की भारी कमी है। मध्य हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 3,156 नए मामले सामने आए हैं। 20 से अधिक देशों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इन नए रोगियों में एक रोगी नवजात है जो पैदा होने के 30 घंटों के भीतर इसकी चपेट में आ गया। वुहान में एक अधिकारी हू लिशान ने बताया कि हजारों अतिरिक्त रोगियों के लिए एक अस्पताल बनाए जाने और सार्वजनिक भवनों को अस्पतालों में परिवर्तित करने के बावजूद अब भी बिस्तरों की भारी कमी है। चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। इसी शहर में वायरस का सबसे पहला मामला सामने आया था

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह शाहीन बाग को लेकर ट्वीट ,कहा- यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा
Next: गैस रिसाव: यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे और एक महिला शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.