Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Exit Poll: बीजेपी का सबसे बड़ा ‘हथियार’ भी नहीं कर पाया दिल्ली में वोटों की जमीन तैयार
  • देश
  • राजनीति

Exit Poll: बीजेपी का सबसे बड़ा ‘हथियार’ भी नहीं कर पाया दिल्ली में वोटों की जमीन तैयार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

Exit Poll: दिल्ली के एग्जिट पोल ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. जबकि आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में विकास का मुद्दा चला है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे बीजेपी के प्रमुख एजेंडे भी बेअसर होते नजर आ रहे हैं.

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान भी सामने आ गये हैं जो एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हैं. एग्जिट पोल के अनुमानों में AAP के विकास वाला नारा कामयाब होता नजर आ रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के तमाम मुद्दे फेल होते दिखाई दे रहे हैं.

यहां तक कि बीजेपी का सबसे बड़ा और प्रमुख एजेंडा भी दिल्ली चुनाव में पीछे छूटता दिखाई दिया. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को 59-68 और बीजेपी को 2-11 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. जबकि कांग्रेस की सुईं शून्य पर ही अटक गई है.

AAP की इस जबरदस्त लहर में जहां विकास सबसे बड़ी वजह बनकर उभरा है, वहीं बीजेपी का राष्ट्रीय सुरक्षा वाला मुद्दा भी फेल हो गया है. एग्जिट पोल में दिल्ली के वोटरों से सवाल किया गया कि मतदान करते समय आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या था? इस सवाल के जवाब में सबसे ऊपर विकास था, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा लगभग सबसे नीचे.

यानी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा दिल्ली के वोटरों के लिए बहुत नीचे रहा है. जबकि बीजेपी की बात की जाये उसकी तरफ से हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़े मुद्दे के रूप में पेश किया जाता है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक पाकिस्तान और कश्मीर के बहाने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करारा जवाब देने वाला बताकर जनता के बीच जाते रहे हैं.

Post navigation

Previous: अगले महीने तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
Next: दिल्ली से मुंबई व हावड़ा रेल लाइनों के दोनों ओर बन रही दीवार, 160 Km की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.