Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • PAK vs BAN 1st Test:पारी के अंतर से जीता पाक‍िस्‍तान, 16 साल के Naseem Shah बने मैन ऑफ द मैच..
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश

PAK vs BAN 1st Test:पारी के अंतर से जीता पाक‍िस्‍तान, 16 साल के Naseem Shah बने मैन ऑफ द मैच..

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (28)

रावल‍प‍िंडी : 

Pakistan vs Bangladesh, 1st Test: पाक‍िस्‍तान क्र‍िकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्‍लादेश को यहां पहले टेस्‍ट (Pakistan vs Bangladesh, 1st Test) में एक पारी और 44 रन के बड़े अंतर से हरा द‍िया है. इस जीत के साथ अजहर अली की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के चौथे द‍िन आज बांग्‍लादेश की टीम (Bangladesh Team)दूसरी पारी में पाक‍िस्‍तान के गेंदबाजों के आगे ट‍िक नहीं सकी और पूरी टीम 62.2 ओवर में 168 रन पर ढेर हो गई. पाक‍िस्‍तान के 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah)ने 8.2 ओवर में केवल 26 रन देकर चार व‍िकेट ल‍िए जबक‍ि लेग स्‍प‍िनर यास‍िर शाह ने 58 रन देकर चार बल्‍लेबाजों को आउट क‍िया. दूसरी पारी में हैट्रि‍क लेकर यह कारनामा करने वाले दुन‍िया के सबसे युवा गेंदबाज बने नसीम शाह को मैन ऑफ द मैच घोष‍ित क‍िया

मैच में बांग्‍लादेश की पहली पारी 233 रन बनाकर समाप्‍त हो गई थी, जवाब में मेजबान पाक‍िस्‍तान ने शान मसूद के 100 और बाबर आजम के 143 रन की बदौलत पहली पारी में 445 रन बनाए थे. दूसरी पारी में बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाजों ने पहली पारी से भी खराब प्रदर्शन क‍िया. मैच के तीसरे द‍िन ही टीम ने 126 रन के स्‍कोर पर छह व‍िकेट गंवाते हुए हार की तैयारी कर ली थी. बांग्‍लादेशी टीम ने आज चौथे द‍िन 126 रन के स्‍कोर से आगे खेलना शुरू क‍िया और पहले सेशन में ही ढेर हो गई. टीम ने आज पहला व‍िकेट कप्‍तान मोम‍िनुल हक (41) के रूप में गंवाया जो शाहीन अफरीदी की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हुए. टीम के अगले तीन व‍िकेट रुबेल हुसैन, ल‍िटन दास और अबू जायद के रूप में ग‍िरे. सीरीज का दूसरा मैच 5 अप्रैल से कराची में खेला जाएगा.

मैन ऑफ द मैच नसीम शाह (Naseem Shah)ने जीत के बाद कहा, घरेलू दर्शकों के बीच हैट्र‍िक लेकर बेहद अच्‍छा महसूस कर रहा हूं. दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान हमें समर्थन द‍िया. कप्‍तान अजहर अली ने जो र‍िव्‍यू ल‍िया, वह हमारे ल‍िए बेहद अहम साब‍ित हुआ. कप्‍तान अजहर अली (Azhar Ali)ने कहा क‍ि टीम ने शानदार प्रदर्शन क‍िया. यह प्रदर्शन ऐसा है ज‍िस पर हम गर्व कर सकते हैं. दूसरी ओर, बांग्‍लादेश के कप्‍तान मोम‍िनुल हक (Mominul Haque)ने कहा क‍ि व‍िकेट बेहद सपाट था लेक‍िन हमारे बल्‍लेबाज इस पर भी अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सके. टेस्‍ट क्र‍िकेट में पहली पारी में बड़ा स्‍कोर करने की जरूरत होती है लेक‍िन हम ऐसा नहीं कर सके.

Post navigation

Previous: शाहीन बाग पर SC ने कहा- आप रास्ता नहीं रोक सकते
Next: Hyundai Creta 2020 के ये नए फीचर्स हैं सबसे खास

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.