Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Hyundai Creta 2020 के ये नए फीचर्स हैं सबसे खास
  • बिजनेस

Hyundai Creta 2020 के ये नए फीचर्स हैं सबसे खास

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
maxresdefault

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Hyundai India ने Auto Expo 2020 में अपने लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Creta 2020 को पेश कर शो में सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खीचा, इस कार को पेश करने के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी साथ रहे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई Hyundai Creta में क्या-क्या खास बाते हैं जिससे वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच रही है। नई क्रेटा को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

एक्सटीरियर की बात करें तो Hyundai का दावा है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पहले से ज्यादा मस्क्यूलर और फ्यूचरिस्टिक अपील दे रही है। इस कार में प्रीमियम फीचर्स, एफिशियंट पावरट्रेन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड यह कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘sensuous sportiness’ लुक वाली है। नई क्रेटा में बूमरेंग शेप्ड एलईडी डीआरएलएस, एलईडी हैडलैंप्स, स्मार्टली पॉजिशन फॉग लैंप के जरिए फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इसके साथ 17 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील दिए गए हैं और साइड गार्निश डिजाइन दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो नई Hyundai Creta में क्लास लीडिंग फीचर्स दिए गए हैं, जैसे की पैरानॉमिक सनरूफ, एलईडी हैडलैंप, ब्लूलिंक 1.5. जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ब्लैक आउट विंडो, विंडस्क्रीन दी गई है और इंटीरियर की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगी।

कंपनी दावा कर रही है कि नई Creta में 6 की पिलर्स- मस्क्यूलर, फ्यूचरिस्टिक स्टेंस, इंट्यूटिव एक्सपीरियंस, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, पावरफुल परफॉर्मेंस, एडवांस्ड कनेक्टिविटी, शानदार कंफर्ट और Hyundai एश्योरेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PAK vs BAN 1st Test:पारी के अंतर से जीता पाक‍िस्‍तान, 16 साल के Naseem Shah बने मैन ऑफ द मैच..
Next: Delhi Election 2020 पर बोले अधीर रंजन चौधरी- अगर AAP जीती तो ये विकास की जीत होगी

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.