Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Delhi Election 2020 पर बोले अधीर रंजन चौधरी- अगर AAP जीती तो ये विकास की जीत होगी
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

Delhi Election 2020 पर बोले अधीर रंजन चौधरी- अगर AAP जीती तो ये विकास की जीत होगी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (29)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के नतीजों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के नतीजों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुआ. 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान होगा. ज्यादातर एग्जिट पोल्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें जरूर कम हो सकती हैं लेकिन AAP एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो सकती है. दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अगर AAP जीती तो यह विकास के एजेंडे की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के साथ सांप्रदायिक एजेंडे खत्म हो जाएंगे.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हमने इस चुनाव को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ा. इस चुनाव में BJP ने सांप्रदायिक एजेंडा चलाने की हर संभव कोशिश की. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने विकास के मुद्दों को आगे रखा. अगर केजरीवाल जीतते हैं तो ये विकास की जीत होगी.’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर BJP दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार जाती है तो उनका सांप्रदायिक एजेंडा भी खत्म हो जाएगा.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में बोले- आज ये महात्मा गांधी को गाली देते हैं, ये रावण की औलाद हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘BJP ने अपने सभी बड़े नेताओं को इस चुनाव में उतार दिया था और वो सभी शाहीन बाग चिल्ला रहे थे. दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल मोहल्ला क्लिनिक व अपने दूसरे कामों को जनता के सामने रख रहे थे. कांग्रेस ने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि दिल्ली में लंबे समय तक रही शीला दीक्षित की सरकार ने ही विकास किया था.’ दिल्ली BJP के अध्यक्ष मनोज तिवारी के सरकार बनाने के बयान पर वह बोले, ‘हम सभी जानते हैं कि वो अच्छा गाते और नाचते हैं लेकिन चुनाव इससे काफी अलग होता है. वो दिन में सपने देख सकते हैं, वो उनका मौलिक अधिकार है लेकिन उनका सपना सपना ही रहेगा. दिल्ली में BJP नहीं जीतेगी.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Hyundai Creta 2020 के ये नए फीचर्स हैं सबसे खास
Next: Honor Magic Watch हुआ 7,000 रुपये सस्ता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.