Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Nokia Smart tv को खरीदने का शानदार मौका
  • गैजेट्स

Nokia Smart tv को खरीदने का शानदार मौका

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Nokia_Smart_TV_product_hero_skaters_desktop

नोकिया के स्मार्ट टीवी की शानदार सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को नोकिया के स्मार्ट टीवी की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स के साथ डिस्काउंट मिलेंगे। नोकिया स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 55 इंच की स्क्रीन और जेबीएल ऑडियो तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस टीवी को पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा था .

नोकिया के स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों इस टीवी की खरीदारी करने पर तीन वर्ष की वारंटी मिलेगी, लेकिन इसके लिए उन्हें 2,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा एचएसबीसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, इस स्मार्ट टीवी को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है।

यूजर्स को नोकिया के इस टीवी में  55 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। कंपनी ने इस टीवी की स्क्रीन में बेजल-लेस डिजाइन दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में क्वॉडकोर चिपसेट के साथ 2.25 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कंपनी ने शानदार साउंड क्वालिटी के लिहाज से इस टीवी में इंटेलिजेंट डिमिंग टेक्नॉलजी, डॉल्बी विजन और HDR 10 जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही कंपनी ने इस टीवी में जेबीएल की साउंड टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट और यूट्यूब की सुविधा मिलेगी। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Honor Magic Watch हुआ 7,000 रुपये सस्ता
Next: Samsung Galaxy Z Flip

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.