Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Honor Magic Watch हुआ 7,000 रुपये सस्ता
  • गैजेट्स

Honor Magic Watch हुआ 7,000 रुपये सस्ता

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (20)rtjsssssssssj

Honor ने भारत में अपने दो वियरेबल प्रोडक्ट की कीमतें कम कर दी हैं। हॉनर ने Honor Magic Watch स्मार्टवॉच और Honor Band 5 फिटनेस बैंड को सस्ता करने का फैसला किया है। हॉनर का स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध भी है। हॉनर मैजिक वॉच और हॉनर बैंड 5 की कीमतों में बदलाव करने से ठीक पहले कंपनी ने भारतीय मार्केट में Honor Magic Watch 2 और ज़्यादा किफायती Honor Band 5i को उतारा था।

Honor Magic Watch को बीते साल जनवरी महीने में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद हॉनर मैजिक वॉच ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इस प्रोडक्ट को बिना ब्याज वाले ईएमआई और बैंकिंग डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर मैजिक वॉच 1.2 इंच के एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 390 x 390 पिक्सल है।

यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईओएस फोन के साथ चलेगा। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलने का दावा है। इसमें वायरलेस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ 4.2 एलई है। इसमें तीन सेटेलाइट पोज़ीशनिंग GPS, GLONASS और Galileo के लिए सपोर्ट है। फिटनेस से संबंधित फीचर्स की बात करें तो हॉनर मैजिक वॉच वर्कआउट, स्विंमिंग और साइकलिंग को रिकॉर्ड कर सकता है। यह 24×7 हार्ट रेट ट्रैकिंग और नींद पर नज़र रखने वाले फीचर्स के साथ आता है।

अब बात हॉनर बैंड 5 की। यह अब फ्लिपकार्ट पर 2,299 रुपये में उपलब्ध है। हॉनर के इस फिटनेस बैंड को 2,599 रुपये में लॉन्च किया गया था। हॉनर बैंड 5 नई कीमत में अमेज़न पर भी बिक रहा है। यह 120 x 240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले 0.95 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें हार्ट रेट मॉनीटर करने के लिए हार्ट रेट सेंसर भी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Election 2020 पर बोले अधीर रंजन चौधरी- अगर AAP जीती तो ये विकास की जीत होगी
Next: Nokia Smart tv को खरीदने का शानदार मौका

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.