Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम
  • क्राइम

दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture5hw

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी तारिक परवीन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तारिक पर जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद एस्प्लेनेड कोर्ट ने तारिक को 13 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  पुलिस ने बताया कि उसे रविवार को दक्षिणी मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया था।परवीन की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई के कई इलाकों में जबरन वसूली को अंजाम देने वाले तमाम कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परवीन के साथ-साथ दाउद के साथी लकड़वाला और फर्नीचरवाला के खिलाफ भी जबरन वसूली के मामले दर्ज किए हैं। बताया गया कि परवीन दाउद और उनके साथी छोटा शकील का बहुत करीबी आदमी था।

परवीन को दाउद गैरकानूनी धंधो का मास्टरमाइमंड भी माना जाता है। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने परवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने परवीन की गिरफ्तारी को अंजाम दिया।  वहीं लकड़वाला के खिलाफ भी मुंबई में लगभग पच्चीस मामले पहले से ही दर्ज हैं।

बता दें कि भारत को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की काफी समय से तालाश है लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंडिगो के पायलट पर लगा महिला से अभद्रता का आरोप, तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द
Next: Inbase ने भारत में दो दमदार स्मार्ट वॉच की लॉन्च, मिलेगा शानदार फीचर्स का सपोर्ट

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 12 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.