Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मिलेनिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं होंगे शामिल
  • दिल्ली

मिलेनिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं होंगे शामिल

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
jhrtrj

मिलेनिया ट्रंप (Melania Trump) के सरकारी स्कूल के दौरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया शामिल नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी सूत्रों का दावा है कि केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को कार्यक्रम से बाहर करवाया है. पहले कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अमेरिकी प्रथम महिला के साथ स्कूल विजिट में शामिल होना था. 25 फरवरी को मिलेनिया ट्रंप दक्षिणी दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने जाएंगी. अब इस कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बाहर हुए. आप सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने दबाव डालकर कार्यक्रम से मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री को बाहर करवाया.

बताते चले कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पत्नी मंगलवार 25 फरवरी को दिल्ली सरकार के एक स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने आ रही हैं. मेलानिया ट्रंप के इस दौरे से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास का जायजा लिया और उसके बाद मीडिया से बात की.

मनीष सिसोदिया ने कहा, हैप्पीनेस क्लास की तारीफ़ होती है तो मुझे भी हैप्पीनेस होती है. ये डेढ़ साल पहले शुरू हुई थी. इससे बच्चों में अपने पेरेंट्स के प्रति प्यार पैदा हो रहा है, समाज के प्रति अच्छी फिलिंग्स पैदा हो रही हैं. पढ़ाई के प्रति फोकस बढ़ रहा है और बच्चों का अलग व्यक्तित्व निर्माण हो रहा है

मेलानिया ट्रम्प की विजिट पर उन्होंने कहा, ”हमारे पास उनकी रिक्वेस्ट आई थी और हमने कहा था कि अगर वह आना चाहती हैं तो उनका स्वागत है. कुछ स्कूलों में उनको लेकर व्यवस्थाएं भी देखी गई हैं लेकिन वह कौन से स्कूल है और उनकी तैयारियों की क्या स्थिति है या उनके आने का स्टेटस क्या है इस पर मैं अभी कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि सुरक्षा कारण भी हैं और यह पूरा मामला भारत सरकार की देखरेख में विदेश मंत्रालय की देखरेख में चलेगा.”

Post navigation

Previous: तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों के परिजनों को उनसे आखिरी बार मिलने के लिए लिखी चिट्ठी
Next: वुहान से भारतीयों को वापस लाएगा IAF का विमान, लेकिन चीन ने अब तक नहीं दी मंजूरी

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.