Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने कहा…..
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिल्ली की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने कहा…..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2020_2$largeimg26_Feb_2020_085034189

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले 3 दिनों से हो रही हिंसा में एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 56 पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस को अब दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मंगलवार देर रात हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में बैठकर सीलमपुर, भजनपुरा, मौजपुर, यमुना विहार जैसे हिंसा प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया।

दिल्ली की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने बीती रात प्रभावित इलाकों का दौरा किया। हालात के बारे में जानकारी लेने सबसे पहले एनएसए डोवल डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट के ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक बैठक की। इसके बाद उन्होंने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक और पुलिस के दूसरे बड़े अधिकारी भी थे। जाफराबाद, मौजपुर, भजनपुरा और चांद बाग जाकर एनएसए डोवल ने हालात का जायजा लिया।

दिल्ली की हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीती रात एक और बैठक की। रात साढ़े दस बजे के करीब हुई इस बैठक में स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर एसएन श्रीवास्तव समेत दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के आला अधिकारी मौजूद रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में एक बार फिर सिलसिलेवार तरीके से सुरक्षाबलों की तैनाती और कानून-व्यवस्था के हर पहलू पर चर्चा की गई। गृह मंत्रालय की तरफ से उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी को बताया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा राष्ट्रवादी नेता
Next: बालाकोट एयरस्ट्राइक को आज हुआ एक साल पूरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.