Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का
  • बिजनेस

कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Captureiourghiuo

कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़क गया है.  गौरतलब है कि गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा, दिन के कारोबार की समाप्ति के समय सेंसेक्स में 143.30 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी और सेंसेक्स 39745.66 अंकों पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी के 11633.30 आंकड़ों पर बंद हुआ. कोरोना वायरस को लेकर चिंता के बीच विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक नीचे आ गया था.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.44 अंक या 0.51 प्रतिशत टूटकर 39,686.52 अंक पर आ गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 62.75 अंक या 0.54 प्रतिशत के नुकसान से 11,615.75 अंक पर आ गया था.

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नीचे आए थे.  वहीं दूसरी ओर टाइटन, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और कोटक बैंक के शेयर लाभ में चल रहे थे. सरकार की रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम राइट्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए बिक्री पेशकश (ओएफएस) गुरुवार को खुला.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत, नाम साझा कर बोले बॉलीवुड एक्टर- इनमें कोई भी नेता नहीं है…
Next: ताहिर हुसैन के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर का क्या हुआ…

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.