Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में कोरोना की दस्तक …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी में कोरोना की दस्तक …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
Corona-Virus-In-Noida-Schoo

कोरोना वायरस से पीड़ित के साथ इटली से आगरा लौटे दो रिश्तेदारों से संक्रमण फैलने की आशंका की बात सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों के बीच इसे लेकर डर बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक लखनऊ में एक, आगरा से 6 और बुलंदशहर में 5 संदिग्ध मिल चुके हैं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आगरा के 6 और नोएडा के 6 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है सऊदी अरब से लखनऊ लौटे 32 वर्षीय व्यक्ति में शुरुआती लक्षण पाए जाने के बाद उसे मंगलवार को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

देर शाम यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कोरोना के निपटने के लिए हाईलेवल मीटिंग बुलाई। एक रैपिड ऐक्शन टीम भी आगरा रवाना की गई है। सीएम ने भी अफसरों से सर्तकता बरतने को कहा है। वहीं आगरा के एक ही परिवार के 6 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए पुणे के नैशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलजी लैब भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल इन मरीजों में किसी के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं की है

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय युवक पांच फरवरी को फैजाबाद स्थित रुदौली से सऊदी काम करने के लिए गया था। लेकिन वहां जाने के बाद उसकी पसलियों में दर्द शुरू हो गया और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालत न सुधरने पर वह मंगलवार को वापस आ गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर की जांच में वायरल लोड ज्यादा नजर आया तो उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता ने बताया कि मरीज का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट 48 घंटे में आ जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने को बुलाई गई बैठक
Next: कांग्रेस ने लगाया विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.