Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फारूक अब्दुल्ला 7 महीने की नजरबंदी से। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

फारूक अब्दुल्ला 7 महीने की नजरबंदी से। ……

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
farooq_1584086509_650x366

आपको बतादे की पिछले कई महीनो से नजरबंदी से रिहा होने के बाद नैशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने आज अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से हिरासत में मुलाकात की। इस दौरान दोनों काफी भावुक नजर आए और एक-दूसरे को गले लगा लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पीएसए के तहत अपनी हिरासत खत्म होने के बाद हरि निवास पहुंचे जहां उनके बेटे उमर अब्दुल्ला को पीएसए के तहत पांच फरवरी से नजरबंद करके रखा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि फारूक (82) ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से 7 महीने बाद अपने बेटे से मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों की मुलाकात करीब एक घंटे चली। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से विशेष दर्जा वापस ले लिया था।

इसके बाद फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के साथ पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था।15 सितंबर को फारूक के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि उनके बेटे उमर की ऐहतियातन हिरासत पांच फरवरी को खत्म हो रही थी लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले इसे छह महीने के लिये बढ़ा दिया गया था।

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि फारूक जम्मू-कश्मीर में मुख्य धारा की राजनीति के प्रतीक हैं। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा सहित अन्य नेताओं ने कहा, नेकां हमेशा से लोकतंत्र और सेक्यूलरिज्म का प्रतीक रही है। पार्टी अध्यक्ष की रिहाई प्रदेश में लोकतंत्र की जड़ों को नए सिरे से मजबूत करेगी। हम सरकार के कदम का स्वागत करते हैं और आग्रह करते हैं कि वह उमर अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत पीएसए में बंद अन्य नेताओं को भी शीघ्र रिहा करे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी। ……
Next: गुजरात कांग्रेस से दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.