Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रात 12 बजे से कल रात 10 बजे तक ट्रेनें रहेंगी रद्द
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

रात 12 बजे से कल रात 10 बजे तक ट्रेनें रहेंगी रद्द

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
whatsapp-image-2020-03-20-at-20-1584719227

Coronavirus के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू को देखते हुए रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. ​देश के इतिहास में पहली बार होगा कि एक साथ 3700 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. इस कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी. यानी शनिवार 21 मार्च 2020 की मध्‍यरात्रि से रविवार 22 मार्च 2020 को रात 10 बजे तक लगभग भारतीय रेलवे ने करीब 3700 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

आइआरसीटीसी ने ऐलान किया है कि मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में कैटरिंग सुविधा 22 मार्च से अगले आदेश तक बंद रहेगी. फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम, जन आहार और सेल किचन भी पूरी तरह बंद रहेंगे. प्रीपेड ट्रेनों में भोजन की आपूर्ति करने वाली स्थिर इकाइयां काम करना जारी रखेंगी.जनता कर्फ्यू के कारण देश में शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच कोई पैसेंजर ट्रेन रवाना नहीं होगी. हालांकि जो ट्रेन सुबह सात बजे तक खुल चुकी होंगी, उनके परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा और वह अपने गंतव्य तक बिना रुकावट पहुंचेंगी.

खबर ये भी मिल रही है कि मेल-एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रविवार सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगी. इस तरह कुल 2400 पैसेंजर और 1300 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी.कोरोना वायरस का खौफ पूरे देश में छाया हुआ है। लोगों ने ज्यादातर अपनी यात्राओं को रद्द कर दिया है।

कई ट्रेनें खाली जा रही हैं तो वहीं फ्लाइट में भी कई उड़ानें सिर्फ 25 से 30 पैसेंजर्स के साथ ही हो रही हैं। कई एयरलाइंस ने अपने किराए में भारी कटौती कर दी है। पटना दिल्ली रूट का फ्लाइट का किराया राजधानी एक्सप्रेस की एसी थ्री से भी सस्ता हो गया है। पटना से राजधानी एक्सप्रेस एसी थ्री का किराया 2275 रुपये है, वहीं दो अप्रैल से पटना से दिल्ली का हवाई किराया 1745 रुपये है।

Post navigation

Previous: दिल्ली से चेन्नई जा रहे हेयर स्टाइलिस्ट को कोरोना
Next: MP में BJP के विधायक दल की बैठक होगी आज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.