July 27, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश 5 की मौत

1 min read

राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया है। वहीं कई इलाके में तेज तूफान के साथ हो रही बरसात की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वज्रपात से पांच लोगों के मौत की खबर है। पूर्वी चंपारण, बांका, जमुई और नालंदा जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पुरुष, एक महिला, दो किशोर और एक बच्चा शामिल है।जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलार पंचायत के सिंधुमडहर गांव में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात से दो किशोर की मौत हो गई। जबकि दो किशोर झुलस गया। मृतकों की पहचान विनोद टुडू के 14 वर्षीय पुत्र संदीप टुडू एवं उमेश सोरेन के पुत्र परशुराम कुमार के रूप में हुई है।

झुलस कर घायल होने वालों में बासुदेव बेसरा का पुत्र सुजीत बेसरा तथा जगलाल मुर्मू का पुत्र कारू मुर्मू शामिल है। घायल अवस्था में स्वजन ने दोनों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है, जिसकी वजह से बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की मौसम विभाग ने पहले ही पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। मौसम में यह नया बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने और इसके आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी राज्यों में आने की वजह से हो रहा है। वही, मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में दो मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.