April 20, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

सीतापुर जिले में सोती हुई महिला के साथ बंधक बनाकर पांच लोगों ने दुष्कर्म किया गया

1 min read

शनिवार देर रात पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। सीओ के अनुसार पीड़िता का कहना है कि घटना के समय घर पर वह अपने छोटे बच्चे के साथ सो रही थी तभी पांच लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सभी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता शनिवार रात अपने घर पर छोटे बच्चे के साथ सो रही थी।

घर के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात करीब 12 बजे रामगोपाल, श्रीराम, प्रमोद, प्रहलाद और रामखेलावन घर में घुस आए।सीओ लहरपुर अखण्ड प्रताप सिंह ने मौका मुआयना करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ लहरपुर का कहना है कि पांचों आरोपितों की तलाश हो रही है। तीन टीमें बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है।

जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि विवाहिता को सोता हुआ देखकर उसका मुंह दबा लिया और बाद में हाथ-पैर बांध दिए। सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे चोट भी आई, वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद पीड़िता ने चीख-पुकार की। आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। सुबह होने पर पुलिस गांव पहुंची।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.