April 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

उत्तर भारत में पड़ सकता है पाला, इन राज्‍यों में बारिश के बन रहे आसार.

1 min read

 उत्‍तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या अन्‍य सिस्‍टम नहीं आने वाला है, फ‍िर भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है। वैसे मैदानों में मौसम सर्द शुष्‍क बना रहेगा।

शीतलहर ने भी पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो फि‍लहाल, राजधानी दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के इलाकों में ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में उत्‍तर भारत में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक जा सकता है। इससे उत्‍तर भारत के इलाकों में पाला पड़ने की आशंका है। इससे आलू उत्‍पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हालांकि, इसकी सक्रियता से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। चेन्नई में 25-26 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। उत्‍तर भारत में कोई पश्चिमी विक्षोभ या अन्‍य सिस्‍टम नहीं आने वाला है, फ‍िर भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है। वैसे मैदानों में मौसम सर्द शुष्‍क बना रहेगा।

रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में करीब छह फीट बर्फ जमी है। उच्च हिमालय में नियमित अंतराल पर बर्फबारी जारी है। भारी बर्फबारी के कारण समुद्रतल से 9500 फीट से लेकर 10500 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली का नजारा देखते ही बन रहा है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.