April 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

OnePlus 7T Pro, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को अपडेट के ज़रिए मिला Jio VoWiFi सपोर्ट

1 min read

OnePlus 7T Pro, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को नया ऑक्सीजनओएस अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट अपने साथ जनवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। लेटेस्ट अपडेट के ज़रिए वनप्लस 7टी प्रो, वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 में वाई-फाई कॉलिंग फीचर्स जुड़ जाता है, खासकर जियो यूज़र्स के लिए। OnePlus ने नए अपडेट के ज़रिए रैम मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज़ भी किया है। नया अपडेट फेज़ में जारी हुआ है। शुरुआत में यह चुनिंदा यूज़र्स को ही मिलेगा। बाद मे इसे हर यूज़र के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

भारत में OnePlus 7T Pro, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 यूज़र्स को ऑक्सीजनओएस 10.3.1 अपडेट मिल रहा है। यूरोपीय और अन्य ग्लोबल मार्केट में अपडेट का वर्ज़न नंबर अलग है।

आधिकारिक फोरम पर मौज़ूद चेंजलॉग के मुताबिक, वनप्लस 7टी प्रो, वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 के लिए ज़ारी हुआ ऑक्सीजनओएस एक जैसे बदलाव के साथ आता है। अपडेट अपने साथ जनवरी का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा रैम मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। भारतीय यूज़र्स के लिए जियो नेटवर्क पर वीओवाईफाई सपोर्ट भी आ गया है। इसके अलावा कॉनटेक्ट्स और नोट्स के सिंक्रोनाइज़ेशन के लिए क्वलाउड सर्विस दी गई है।

वर्क-लाइफ बैलेंस मोड को अपडेट किया गया है। इसमें ऑप्टिमाइज़्ड मैसेज नोटिफिकेशन, ऐप सेलेक्शन, लोकेशन व कैलेंडर के लिए एडेड सपोर्ट और ऑटो-ट्रैक फीचर आ गया है। भारतीय यूज़र्स अब लाइव क्रिकेट स्कोर्स पर भी नज़र रख पाएंगे।

नया अपडेट ब्लैक/ ब्लैंक स्क्रीन की समस्या को दूर करता है। यह शिकायत कुछ ऐप्स में देखने को मिली थी। इसके अलावा प्राइवेसी अलर्ट्स के लिए रिमाइंडर सपोर्ट करने वाला फीचर भी आया है। इसके अलावा अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी को बेहतर करता है। आप अपने OnePlus डिवाइस में लेटेस्ट अपडेट की उपलब्धता सेटिंग्स मेन्यू में जाकर जांच सकते हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.