Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बच्चा चोर होने का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने चार विक्षिप्तों पर हमला कर दिया
  • राज्य

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बच्चा चोर होने का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने चार विक्षिप्तों पर हमला कर दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
bigstock-Police-law-steel-handcuffs-arr-35095877

इटौंजा निगोहां और सरोजनीनगर में हुई घटनाओं में पिटाई से विक्षिप्त चोटिल हो गये। वहीं, हसनगंज पुलिस ने गुरुवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर हंगामा करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इटौंजा के दरियापुर में बच्चा चोर होने के शक में गुस्साई भीड ने विक्षिप्त युवक को पकड़ लिया। जब युवक ने भागने की कोशिश की तो उसे लोगों ने बांध कर पीटना शुरू कर दिया। एसओ ने बताया कि महिला को थाने लाकर खाना खिलाने के साथ ही उसे नारी निकेतन भेजा गया है।

एसओ के अनुसार ग्रामीणों को जागरूक करने के लिये मुनादी पिटवाई गई है। इंस्पेक्टर हसनगंज धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को मदेयगंज इलाके में एक महिला को भीड़ ने पकड़ा था। मानसिक मंदित महिला पर बच्चा चोर होने का आरोप लगा कर उसकी पिटाई की गई थी। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग कर सड़क जाम करने वाली महिलाओं समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये खदरा निवासी झल्लो, रेश्मा, गुड्डी और बन्नो को गिरफ्तार किया गया है।

युवक की पहचान नौरंगपुर निवासी राम गुलाम के बेटे मिट्ठू के रूप में हुई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अफवाह फैलाने वाले नीरज कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, इटौंजा के विक्रमपुर में विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चुराने का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला की पहचान नउवापुर निवासी श्रीकांत तिवारी की पत्नी सुमन के तौर पर  हुई है। सरोजनीनगर में पिपरसण्ड स्थित वन विभाग रेंज के पास एक महिला संदिग्ध हालत में टहल रही थी।

लोगों ने बच्चा चोर होने की अफवाह फैला दी गई। दर्जनों लोगों ने चोरी का इल्जाम लगाते हुए महिला की पिटाई कर दी। सूचना पर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला कोई जानकारी नहीं दे सकी। निगोहां उतरावां गांव में खाना मांगने पहुंची महिला को बच्चा चोर जान कर ग्रामीणों ने घेर लिया। महिला की बेतहाशा पिटाई की गई। बच्चा चोर पकड़े जाने की खबर मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कश्मिरा बताया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुवार उत्तर प्रदेश गुरुवार के गोण्डा जिले में उतरौला रोड पर एक दर्दनाक घटना घटने से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया
Next: बिहार में छपरा के दिघवारा के मैथन चौक पर: पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही, ट्रकों से जबरन वसूली करने के मामले में

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.