Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में छपरा के दिघवारा के मैथन चौक पर: पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही, ट्रकों से जबरन वसूली करने के मामले में
  • राज्य

बिहार में छपरा के दिघवारा के मैथन चौक पर: पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही, ट्रकों से जबरन वसूली करने के मामले में

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Traffic-India-1

बिहार में छपरा के दिघवारा के मैथन चौक पर ट्रक से जबरन वसूली करने वाले तीन सैप जवान अलाउदीन अंसारी, प्रेम कुमार यादव और गयाकेश्वर व जमादार बैजू शर्मा एक होमगार्ड ड्राइवर रामजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। रात्रि में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध आचरण व सोने वाले चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। सारण पुलिस ने शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।

इस बार अब तक की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं मुफस्सिल के महाराजगंज इलाके में जाम के दौरान गश्ती की बजाय सोने व संदिग्ध आचरण के आरोप में एक जमादार अर्जुन प्रसाद, एक ड्राइवर पंकज कुमार व दो सैप जवानों को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसकर्मियों की कर्तव्य में लापरवाही की वजह से ही भीषण जाम लग गया था और पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा।

( S.P ) हर किशोर राय की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि सारण में पहले भी ट्रकों से जबरन वसूली करने के मामले में पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। (S.P) हर किशोर राय का कहना है कि मुफस्सिल के महाराजगंज में इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। गश्ती के दौरान वे सोये रहे और उनका आचरण भी संदिग्ध पाया गया। वे नशे में थे कि नहीं इस पर पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बच्चा चोर होने का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने चार विक्षिप्तों पर हमला कर दिया
Next: HARYANA PRADESH: कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में उनके ही ( P.S.O ) प्रदीप धारीवाल की गिरफ्तारी ने चौधरी परिवार को सकते में डाल दिया है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.