Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा: PM मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा: PM मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
111975573_gettyimages-1209496760

भले ही कोविड-19 की वैक्सीन मिलने में अभी देर है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस वैक्सीन की उलब्धता के बाद की योजना और तैयारियों का खाका खींचना चालू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण की योजना और तैयारियों की योजना तैयार करने के लिए चार निर्देश दिए। पीएम मोदी ने अधिकारियों को सबसे पहले डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, अन्य फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं जैसे अतिसंवेदनशील समूहों का ब्योरा तैयार करने को कहा है ताकि सबसे पहले इनका टीकाकरण किया जाए।

पीएम ने टीकाकरण की योजना को ‘किसी को भी, कहीं पर भी’ लक्ष्य के तहत तैयार करने के लिए कहा ताकि बिना डोमिसाइल की बाधा के सभी को वैक्सीन उपलब्ध हो सके।

तीसरे निर्देश में उन्होंने टीकाकरण को सस्ता और सुलभ बनाने का निर्देश दिया, जबकि चौथे निर्देश के तौर पर पीएम ने वैक्सीन के उत्पादन से लेकर उसकी उपलब्धता तक की पूरी प्रक्रिया पर तकनीकी उपयोग के जरिये रियल टाइम निगरानी की तैयारी के लिए कहा। बैठक में टीका विकास प्रयासों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जुलाई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को लगा बड़ा झटका एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा
Next: अनलॉक को हल्के में ना लें अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो करोना का प्रसार तेजी से बढ़ेगा: CM योगी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.