Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तहसील कर्मचारियो को लगाई गई बूस्टर डोज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

तहसील कर्मचारियो को लगाई गई बूस्टर डोज

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
photo 4
स्थानीय तहसील परिसर में तहसील कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई गई।तहसील परिसर में 65 बूस्टर डोज दी गई। उपजिलाधिकारी ने बूस्टर डोज लेने के बाद उपस्थित स्वास्थ्य टीम के द्वारा कोरोना संक्रमण के विरुद्ध किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स से अपील करते हुए तत्काल कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए कहा।
कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्कूलों में शिविर लगाकर 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सॉफ्ट पेटल एकेडमी में 45 छात्र- छात्राओं व जनता इण्टर कॉलेज में 52 छात्र छात्राओं को कोविडरोधी टीका लगाया। प्रधानाचार्य डॉ दीनबन्धु शुक्ला ने शिविर में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी अपने परिवार व मित्रों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें। सॉफ्ट पेटल एकेडमी के डायरेक्टर अरुणेन्द्र कांत ने 15 से 18 वर्ष तक के सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया की आप सभी अपने हमउम्र को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए टीकाकरण अवश्य कराए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, तहसीलदार अमर चंद, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की टीम एएनएम कविता, रोमा सोनकर, कमरान बेग, हंसराज सहित अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुण्डा एक्ट के तहत 10 अपराधियों को ज़िला मजिस्ट्रेट ने किया जिला बदर 07 व्यक्तियों को 06 माह तक माह में 02 बार उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द
Next: अलका दास ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन सामाजिक सरोकार हमारे रक्त में है, हम मानव कल्याण के रास्ते पर चलने के लिये प्रतिबद्ध है — अलका दास

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.