Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IND vs NZ: सुपर ओवर के कमाल के बाद विराट कोहली के दिल से निकली यह बात
  • Uncategorized
  • खेल

IND vs NZ: सुपर ओवर के कमाल के बाद विराट कोहली के दिल से निकली यह बात

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Virat_Kohli_10

टीम की इस धमाकेदार सफलता पर कप्तान विराट कोहली बेहद खुश हैं. उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रहे हैं. उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में दार्शनिक अंदाज में एक वाक्य लिखा है- जीवन एक आशीर्वाद है

हेमिल्टन में भारतीय टीम ने न सिर्फ सुपर ओवर में कमाल कर दिखाया, बल्कि न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी-20 द्विपक्षीय सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच टाई रहा. सुपर ओवर में भारत ने मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली. टॉस हारकर भारत ने 20 ओवरों में 179/5 रन बनाए. जवाब में कीवी टीम ने भी निर्धारित ओवरों में 179/6 बनाए और मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया.

इससे पहले बुधवार को सुपर ओवर में मुकाबला जीतने के बाद कोहली ने कहा था कि एक समय तो लगा कि हम हार गए. मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में कोहली ने कहा, ‘एक समय तो मुझे लगा कि हम हार गए. जिस तरह से केन विलियमसन ने बल्लेबाजी की और 95 रन बनाए वो शानदार है. उनके लिए बुरा लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि जब समय आपके खिलाफ हो और आप ऐसी पारी खेलो तो कैसा महसूस होता है.

दरअसल, भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए. कप्तान केन की 95 रनों की पारी के दम पर मेजबान टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आखिरी पांच गेंदों में कहानी बदल गई और मैच टाई रहा. जिसके कारण सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला और भारत ने जीत हासिल की.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया के दोषी विनय ने भेजी राष्ट्रपति को दया याचिका
Next: रेनॉने लॉन्च किया ट्राइबर MPV का BS6 मॉडल

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.