Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Aarogya Setu पर उठ रहे सवालों पर सरकार ने कहा, पूरी तरह से सुरक्षित है
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Aarogya Setu पर उठ रहे सवालों पर सरकार ने कहा, पूरी तरह से सुरक्षित है

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

भारत में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए शुरू किए गए कोरोना मोबाइल ट्रैकिंग ऐप को लेकर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठाए जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस ऐप से लोगों की निजता खतरे में पड़ गई है. हालांकि इन सभी सवालों का जवाब देते हुए आज सरकार ने बताया है कि आरोग्य सेतु ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे किसी की भी निजता को कोई खतरा नहीं है कोरोना वायरस को ट्रैक करने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप की शुरुआत की है. इस ऐप के जरिए घर बैठे पता लगाया जा सकता है कि कोरोना के मरीज कहां-कहां हैं

और इस ऐप का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आरोग्य सेतु ऐप पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि इससे लोगों की निजता खतरे में पड़ सकती है. इसके साथ ही कुछ लोगों ने सवाल किए थे कि यूजर के मोबाइल की होम स्क्रीन में कोविड-19 से जुड़े आंकड़े दिखाई देते हैं, जिससे खतरा बढ़ता है. इस पर जवाब देते हुए सरकार ने कहा कि ऐप में कोरोना मरीजों की जानकारी हासिल करने के लिए 500 मीटर, एक किमी, 2 किमी, 5 किमी और 10 किमी की रेंज तय की गई है. इससे अलग कोई यूजर जानकारी लेना चाहता है तो यह उपलब्ध नहीं होती. इससे ज्यादा कोशिश करने पर HTTP हेडर उसे वापस 1 किलोमीटर पर ही ले आता है. एपीआई कॉल वेब एप्लीकेशन फायर वॉल के जरिए होती है इसीलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है.

Post navigation

Previous: बोल्ड अवतार में Sunny Leone ने लगाया पोछा वीडियो हो रहा वायरल
Next: पुलवामा एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.