Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एनएच-9 के पास एक युवक की मौत हो गई वाहन चेकिंग के दौरान, पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया
  • राज्य

एनएच-9 के पास एक युवक की मौत हो गई वाहन चेकिंग के दौरान, पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
th

नोएडा सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार निवासी गौरव एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। रविवार को वह माता-पिता को लेकर कार से जा रहे थे। एनएच-9 के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी कार पर डंडा मारा। गौरव ने विरोध जताया तो पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके जमीन पर गिरते ही पुलिसवाले मौके से खिसक गए। सोमवार को सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया।    एनएच-9 के पास वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को एक युवक की मौत हो गई थी।

इस मामले में मंगलवार को अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गाजियाबाद के एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को जांच सौंपकर बुधवार शाम तक रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद मंगलवार शाम गौरव के पिता मूलचन्द्र शर्मा ने इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। गौरव के पिता मूलचंद शर्मा के आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरी आंखों के सामने ही सब कुछ लुट गया और मैं कुछ ना कर सका। गौरव गाड़ी चला रहा था। मैं उसके साथ आगे की सीट पर बैठा था, दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। सेक्टर-62 के अंडरपास से निकलते ही तीन-चार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा।

हम गाड़ी रोक ही रहे थे कि उन्होंने डंडे मारने शुरू कर दिए। बेटा उतरा तो नोकझोंक करने लगे और अंतत: उसकी मौत हो गई। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान गौरव के मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैली तो लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू किए। इसके बाद पुलिस को कार्रवाईकरनी पड़ी। गौरव की मौत के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा था कि गौरव को शुगर की बीमारी थी और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई लेकिन गौरव के ताऊ पीपी शर्मा और चाचा नरेन्द्र शर्मा का कहना है कि गौरव को कोई भी बीमारी नहीं थी। ना ही उसका शुगर या बीपी का कोई इलाज चल रहा था। पुलिसकर्मियों के व्यवहार से उसे हार्ट अटैक पड़ा और उसकी मौत हो गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उन्नाव बलात्कार पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए, जज एम्स अस्पताल में पहुंच गए हैं आज अस्थाई अदालत लगी है
Next: लखनऊ । रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी के सी ब्लॉक होते हुए ईडब्लूएस कालोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग को बन्द किए जाने पर

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.