Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कश्मीरी पंडित सरपंच अजय कुमार पंडिता का हुआ अंतिम संस्कार….
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कश्मीरी पंडित सरपंच अजय कुमार पंडिता का हुआ अंतिम संस्कार….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (16)

सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में आतंकियों द्वारा मारे गए कश्मीरी पंडित सरपंच अजय कुमार पंडिता का अंतिम संस्कार जम्मू में मंगलवार तड़के किया गया. ऐसा पिछले 17 साल में पहली बार हुआ है जब कश्मीर घाटी में किसी कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया गया हो मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अजय कुमार पंडिता का अंतिम संस्कार जम्मू के शक्ति नगर शमशान घाट पर किया गया. इस हत्या के बाद सोमवार देर शाम ही अजय पंडिता का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग द्वारा जम्मू लाया गया था. जम्मू में उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार के सदस्यों समेत कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए

अजय पंडिता के पिता द्वारिका नाथ पंडिता के मुताबिक उनका बेटा शेर था और आतंकियों ने उनके पीठ पर गोली मारी है. उन्होंने इस हत्या के पीछे पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए आतंकियों की तलाश कर उन्हें फांसी पर चढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वो अपनी इच्छा से कश्मीर में रहते थे और उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने इस हत्या पर गहरा दुःख जताते हुए प्रदेश प्रशासन को इसका ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने दावा किया कि अजय ने अपने पर हुए हमले की आशंका करीब दो महीने पहले जताई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने हर पांच सरपंच की सुरक्षा का इंतज़ाम किया होता तो आज शायद यह हमला नहीं होता.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत अब ठीक कोई चिंता की बात नहीं। …..
Next: केजीएमयू कार्य परिषद ने भ्रष्टाचार के आरोप दो प्रोफेसरों को किया गया बर्खास्त। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.