Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान रावलपिंडी के सदर इलाके में धमाका 1 की मौत और घायलों की संख्या। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

पाकिस्तान रावलपिंडी के सदर इलाके में धमाका 1 की मौत और घायलों की संख्या। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
blast_1591993726_618x347

पाकिस्तान में रावलपिंडी शहर के सदर इलाके में कोल सेंटर चौक पर बम विस्फोट हुआ है. इस बम धमाके में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. सूत्रों के मुताबिक, यह धमाका एक मोटरसाइकिल में हुआ. धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, पुलिस और लॉ इन्फोर्समेंट ने घटना स्थल को सील कर दिया है.यह बम विस्फोट शहर के सदर इलाके में हुआ, जो पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के नजदीक है. वहीं, पुलिस प्रवक्ता साजिदुल हसन ने मीडियो को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है

कि विस्फोटक सामग्री को एक इलेक्ट्रिक पोल में लगाया गया था.प्रवक्ता ने बताया, घटना स्थल के आस-पास की संपत्तियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इस विस्फोट में एक शख्स ने जान गंवा दी. वहीं दो बच्चे सहित 15 लोग घायल हो गए. विस्फोट स्थल को अधिकारियों ने सील कर दिया है, साथ ही बचाव कार्य जारी है पुलिस प्रवक्ता ने कहा, जांच टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम घटनास्थल से सुबूत इकट्ठा कर रही है. प्रवक्ता ने कहा कि यह विस्फोट एक संगठित आतंकवाद का प्रयास है. जो भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं वे कानून से नहीं बच सकेंगे. फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामलो को लेकर PM मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक। ….
Next: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया कोरोना ग्राफ शेयर तो हुआ बवाल। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.