Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर भेजा ड्रोन,BSF ने मार गिराया। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर भेजा ड्रोन,BSF ने मार गिराया। …..

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
drone

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक ये ड्रोन बॉर्डर पार से भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजा गया था. इसमें कुछ हथियार भी बंधे हुए थे. ड्रोन से M4 राइफल, ग्रेनेड और गोलियां बरामद की गई हैं. ये ड्रोन करीब 8 फीट लंबा था. वहीं सीमा पर भी लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया हुआ है जिसके तहत अबतक 24 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि लद्दाख के साथ जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान यह कोशिश करेगा कि सीमा से अधिक से अधिक घुसपैठ को अंजाम दिया जाए. पुलिस का दावा है कि मौजूदा हालातों में पाकिस्तान इस फिराक में है

कि जम्मू कश्मीर में आतंक और हिंसा को हवा दी जा सके जम्मू में सुरक्षा का जायजा लेने के हुई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से सटी सीमा पर मौजूदा परिस्थितियों में अधिक सतर्कता बरतने की ज़रूरत है सीमा पर लागतार हो रहे युद्धविराम उल्लंघनों पर बोलते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि सीमा के उस पार आतंकियों के कई कैंप अभी भी सक्रिय हैं और वहां आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ने वाली हैं और साथ ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा को बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुखिया ने जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा के ग्रिड को बढ़ाने और मोबाइल पेट्रोलिंग और नाके बढ़ाने की भी बात की

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार श्रमिकों की होगी अहम भूमिका। …..
Next: सूर्यग्रहण के चलते उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट आज रात 10 बजे से रहेंगे बंद। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.