Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नीतीश कुमार ने मुस्कराते हुए दिया जवाब महाराष्ट्र के सियासी हंगामे के सवाल पर
  • राज्य

नीतीश कुमार ने मुस्कराते हुए दिया जवाब महाराष्ट्र के सियासी हंगामे के सवाल पर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
rgtgh

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाक्रम पर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम लोगों को क्या मतलब है? उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर सवाल किया गया था. पटना में जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नीतीश ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने पर कहा कि जब कोई सरकार नहीं बना रहा तो क्या करें? फिर उन्होंने कहा कि जो तीन पार्टियां हैं, उन तीनों को तय करना है हम लोगों को इससे क्या मतलब? लेकिन नीतीश कुमार यह बयान देते हुए अपने चेहरे पर मुस्कान नहीं छुपा पाए.

महाराष्ट्र: जिस 50-50 फॉर्मूले पर टूटा BJP-शिवसेना का गठबंधन, अब उसी ब्लूप्रिंट पर राज्य में बन सकती है नई सरकार 

नीतीश कुमार के बयान से साफ है कि महाराष्ट्र की राजनीति में जदयू का कुछ लेना-देना बेशक न हो, लेकिन महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार नहीं बनने का उन्हें कोई गम नहीं है. इसका उदाहरण जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने तब दिया था जब उन्होंने मांग की थी कि भाजपा को अब समन्वय समिति बनानी चाहिए, जिससे सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल हो सके.

गृहमंत्री अमित शाह बोले- महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना इसलिए जरूरी था क्योंकि…

टिप्पणियां

जदयू को लगता है कि केंद्र में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद वह अपने सहयोगियों को तवज्जो नहीं दे रही है. लोकसभा में 40 में से 39 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू की अनुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग को ठुकरा दिया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फेसबुक ने करीब 320 करोड़ अकाउंट्स डिलीट कर दिए
Next: राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन के लॉन में एक समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई.

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.