Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हरिद्वार कुंभ मेले का नोटिफिकेशन फरवरी में नहीं होगा जारी, इस माह में जारी होने की संभावना
  • उत्तराखंड
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

हरिद्वार कुंभ मेले का नोटिफिकेशन फरवरी में नहीं होगा जारी, इस माह में जारी होने की संभावना

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
30_01_2021-kumbh_21320624

कोरोना संक्रमण के चलते हरिद्वार कुंभ मेले का नोटिफिकेशन फिलहाल फरवरी में जारी नहीं होगा। पहले इसकी संभावना जताई जा रही थी कि राज्य सरकार 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान से पहले हरिद्वार कुंभ मेले का नोटिफिकेशन जारी कर देगी। इस लिहाज से माघ पूर्णिमा स्नान अधिकृत तौर पर हरिद्वार कुंभ का पहला स्नान हो जाता, साथ ही कुंभ मेले की अवधि भी 48 की बजाए 60 दिनों की हो जाती, लेकिन, हरिद्वार कुंभ पर जारी केंद्र सरकार की एसओपी और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की एडवाइजरी के बाद बदले हालातों में अब इसके अप्रैल में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

शहरी विकास मंत्री व उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि सरकारी तौर पर कुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च को होना है। सरकार, बदले हालातों में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ चर्चा करने के बाद ही कुंभ मेला के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की कुंभ मेला अवधि घटाने संबंधी एडवाइजरी पर सरकार विचार कर रही है। कुंभ मेला की परंपरा के अनुसार हरिद्वार और प्रयागराज में जिस वर्ष में कुंभ होता है, उस राज्य की सरकार उस वर्ष एक जनवरी को कुंभ मेला का नोटिफिकेशन जारी कर देती है। इस लिहाजा मकर संक्रांति स्नान कुंभ का पहला स्नान पर्व होता है, लेकिन हरिद्वार में इस वर्ष कुंभ मेला नोटिफिकेशन जारी न होने से मकर संक्रांति स्नान, सामान्य पर्व स्नान की तरह ही संपन्न हुआ।

इसके बाद हरिद्वार के व्यापारिक वर्ग ने सरकार से मेला नोटिफिकेशन जारी करने, कुंभ मेला की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी। उनका कहना था कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण उनकी आर्थिकी पर विपरीत असर पड़ा है, कुंभ में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने से उसकी भरपाई हो सकेगी। इसके बाद उम्मीद जगी थी कि कुंभ का नोटिफिकेशन 20 फरवरी के बाद कभी भी जारी हो जाएगा, जिससे मेला अवधि 48 से 60 दिनों की हो जाएगी। जबकि केंद्र सरकार की एसओपी के बाद हरिद्वार में हलचल तेज हो गई है।

हरिद्वार कुंभ के 11 मार्च से विधिवत शुरुआत होने की बात की जा रही है, घोषित तौर पर महाशिवरात्रि के इस दिन पहला शाही स्नान भी है। पर, चर्चा यह भी है कि सरकार इसे भी अन्य स्नान पर्व की भांति ही संपन्न कराने की सोच रही है। माना जा रहा है कि कुंभ का नोटिफिकेशन शास्त्रीय मान्यताओं, नक्षत्रीय संयोग के मुताबिक पांच अप्रैल के बाद जारी किया जाएगा। क्योंकि इस दिन ही गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। हरिद्वार कुंभ के लिए गुरु बृहस्पति का कुंभ राशि और सूर्य का मेष राशि में एक साथ होना आवश्यक है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस वर्ष यह संयोग 14 अप्रैल को बन रहा है। ऐसे में इससे पहले कुंभ के आयोजन का कोई औचित्य नहीं है।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बारिश और बर्फबारी को तरस रहा, पूरे सीजन में सामान्य से बेहद कम हुई बारिश
Next: सर्दियों में जरूर खाएं ड्राई फ्रूट्स का हलवा, हेल्थ को होते हैं ये खास फायदे

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.