Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश: BJP नेता ने आदिवासियों को दी सलाह- ‘शराब बनाकर बेचो और खूब पैसे कमाओ’
  • देश
  • मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: BJP नेता ने आदिवासियों को दी सलाह- ‘शराब बनाकर बेचो और खूब पैसे कमाओ’

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
anil-pansey

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता अनिल पांडे ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा सभी जगह हो रही है। जी दरअसल उन्होंने आदिवासियों से शराब न पीने की अपील तो की है लेकिन उन्हें शराब बनाकर बेचने के लिए उकसाया है। उन्होंने आदिवासियों से कहा कि, ‘वह शराब बेचकर इससे पैसे कमाएं लेकिन इसे खुद न पिएं और न ही अपने बच्चों को इसे पीने दें।’ इस समय उनकी यह अजीबोगरीब सलाह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन चुकीं है।

जी दरअसल बीते दिनों ही CM शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन था जिसे मनाने के लिए बीजेपी के सीनियर नेता अनिल पांडे अपने समर्थकों के साथ आदिवासियों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संबोधन दिया और इसी संबोधन में उन्होंने कहा कि, ‘आदिवासी शराब जरूर बनाएं और बेचें, लेकिन इसे न तो खुद पिएं और न ही अपने बच्चों को पीने दें।’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘शराब बेचकर मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं।’ अब अनिल पांडे के इस बयान ने सभी को हैरान कर डाला है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस गांव में अनिल पांडे अवैध शराब बनाकर बेचने की सलाह दे रहे थे उनकी पत्नी सिमता उस गांव की सरपंच भी हैं।

वैसे बीजेपी नेता के इस बयान के बाद से कई लोग उन्हें भला बुरा कह रहे हैं। आप सभी को याद हो तो बीते दिनों ही सीएम शिवराज सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि ‘अगर लोग शराब नहीं खरीदेंगे तो शराब बेचने वाले खुद ही पीछे हटना शुरू कर देंगे।’ इसी के साथ सीएम ने लोगों से राज्य को शराब मुक्त बनाने में सहयोग मांगा था। ऐसे में अब अनिल पांडे के बयान ने सभी को हैरान किया हुआ है।

Post navigation

Previous: प्रियंका चोपड़ा ने इस देश में खोला भारतीय रेस्तरां ‘Sona’, फोटो शेयर कर दी जानकारी
Next: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.