Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सभी देशों में कोरोना खत्म करने के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान, नाक के वैक्सीन देने की तैयारी में जुटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

सभी देशों में कोरोना खत्म करने के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान, नाक के वैक्सीन देने की तैयारी में जुटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
vaccination_ap-12dec-sixteen_nine

भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल सहित विश्व के करीब सभी बड़े देशों में कोरोना वायरस खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है. विश्व में अभी भी कई ऐसी वैक्सीन हैं, जो ट्रायल मोड में हैं. इस बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अब नाक के माध्यम से वैक्सीन देने की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए 30 वॉलिंटियर्स पर टेस्टिंग चल रही है.

कोरोना वायरस के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी नाक के माध्यम से ली जाने वाली एक विशेष वैक्सीन बना रही है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा है कि शुरूआत में 18 से 40 साल की आयु के 30 वॉलिंटियर्स पर इस वैक्सीन की टेस्टिंग जारी है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ये वैक्सीन एस्ट्राज़ेनेका के साथ मिलकर तैयार कर रही है. ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने बीते सितंबर में बताया था कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि वैक्सीन इन्हेलर के रूप में या फिर नाक के स्प्रे के रूप में अधिक असरदार साबित हो सकती है या नहीं.

रिसर्चर्स का मानना है कि वैक्सीन नाक के जरिए भीतर जाएगी तो सीधे वायरस पर अटैक करेगी और उसे खत्म करेगी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सीधे फेफड़े में दवा डालना सबसे कारगर तरीका हो सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: थाईलैंड ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 वैक्सीन को दिया आपातकालीन प्राधिकरण
Next: न्यूजीलैंड गर्भपात के शिकार हुए वर्कर्स को देगा पेड लीव, सांसदों ने इस प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.