Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे मोहम्मद शमी, खुद दी जानकारी
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

IPL 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे मोहम्मद शमी, खुद दी जानकारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। हाथ में हुए फ्रैक्चर से उबरने के बाद वे एक्शन में लौटने और अगले महीने से शुरू होने वाले आइपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। पिछले काफी समय से वे अभ्यास कर रहे थे और अब टीम के साथ जुड़ गए हैं।

बता दें कि मोहम्मद शमी पिछले कुछ सप्ताह से गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी मैच फिटनेस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “उन्हें एक्शन में लौटना चाहिए। वह एक दो सप्ताह से गेंदबाजी कर रहे हैं।” वहीं, मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ट्रेनिंग कर रहे हैं और लिखा है कि वे आइपीएल में खेलने के लिए पंजाब किंग्स के लिए क्वारंटाइन पूरा कर रहे हैं।     View this post on Instagram           

A post shared by Mohammad Shami , محمد الشامي (@mdshami.11)

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 19 दिसंबर से ही क्रिकेट से दूर हैं, जब उन्हें एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन हाथ में चोट लग गई थी। शमी को पैट कमिंस की गेंद लग गई थी, जिसके कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था। बताया गया था कि शमी चार से छह सप्ताह में चोट से उबर जाएंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021 से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला, आलोचना के बाद बदले गए ये नियम
Next: क्लीन अप से ही फेशियल जैसा पाए निखार, बस इन स्टेप्स को करे फॉलो

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.