Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चालू वित्त वर्ष में 10.5% पर रह सकती है आर्थिक विकास दर, RBI ने पूर्व अनुमान को रखा बरकरार
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

चालू वित्त वर्ष में 10.5% पर रह सकती है आर्थिक विकास दर, RBI ने पूर्व अनुमान को रखा बरकरार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pjimage-75-287x167

नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने चालू वित्त वर्ष में विकास दर के 10.5 फीसद पर रहने के अपने पूर्व के अनुमान को बनाए रखा है। एमपीसी की द्विमासिक बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा, ”वित्त वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 10.5 फीसद पर बरकरार रख गया है। पहली तिमाही में 26.2 फीसद, दूसरी तिमाही में 8.3 फीसद, तीसरी तिमाही में 5.4 फीसद और चौथी तिमाही में 6.2 फीसद की आर्थिक वृद्धि का अनुमान है।”

आरबीआई की एमपीसी ने बुधवार को नीतिगत ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने और नीतिगत रुख को उदार बनाए रखने की घोषणा की। केंद्रीय बैंक की यह द्विमासिक बैठक ऐसे समय में हुई जब देशभर में कोरोनावायरस के मामलों में एक बार फिर से जबरदस्त वृद्धि की वजह से विकास दर में वृद्धि को लेकर एक बार अनिश्चितता की स्थित पैदा हो गई है।

आरबीआई गवर्नर ने अपने बयान में कहा कि वैश्विक वृद्धि दर धीरे-धीरे सुस्ती की चपेट से बाहर निकल रही है लेकिन अलग-अलग देशों में यह भिन्न-भिन्न है। दुनियाभर में वैक्सीनेशन अभियान, उदार मौद्रिक नीति और प्रोत्साहन उपायों से इसे बल मिल रहा है।

दास ने कहा कि घरेलू अर्थव्यवस्था में वायरस के प्रसार को रोकने के साथ इकोनॉमिक रिवाइवल पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2021-22 में निवेश पर आधार उपायों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। साथ ही अधिक पूंजीगत आवंटन किए गए हैं। इसके अलावा प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम का विस्तार किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: RBI ने Repo Rate में नहीं किया बदलाव, लोन की EMI घटने का अभी करना होगा इंतजार
Next: बिहार में तेजी से बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लग रही लंबी लाइन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.