Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 को मिली IMDB पर सबसे ज्यादा रेटिंग
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3 को मिली IMDB पर सबसे ज्यादा रेटिंग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
maxresdefault

बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है. 29 मई को सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3’ रिलीज हुई है.

जिसे दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है. बता दें कि इस सीरीज को 1 हफ्ते बाद भी आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग मिली है. जो अपने आप में एक रिकार्ड है.

सीरीज में सिद्धार्थ अगस्त्य के रोल में नजर आ रहे हैं. फैन्स को अगस्त्य का अंदाज काफी भा रहा है. सीरीज में सिद्धार्थ के लुक और उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है. और यही वजह है कि, उन्होंने खुद को ओटीटी में एक सफल दावेदार के रूप में स्थापित कर लिया है.

बता दें कि मेकर्स ने जब से इस सीरीज के सीन 3 का ऐलान किया था तभी से फैन्स इसको लेकर काफी एक्साइटिड नजर आ रहे थें. ऐसे में सीरीज को ये रेटिंग मिलना कोई हैरानी की बात नहीं है. इससे पहले सीरीज के पोस्टर और ट्रेलर को भी फैन्स ने खूब पसंद किया था.

वहीं सीरीज के रिलीज होने के बाद हर रोज फैन्स में इसकी दीवानगी और लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिल रही है. इसके अलावा इस सीरीज ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च करने का और इंस्टाग्राम पर #BrokenbutBeautiful3 के नाम से सबसे ज्यादा पोस्ट होने का भी रिकार्ड बनाया है.

बताते चलें कि सीरीज में अगस्त्य और रूमी की लव स्टोरी है. जिसमें एक निर्देशक अगस्त्य को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है. और फिर इसमें कई तरह के ट्विस्ट आते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यहाँ जाने कोटा में तैयार हो रहे ऑक्सीजोन पार्क की क्या है खासियत ?
Next: एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह के साथ की फोटो शेयर फैंस को आई बेहद पसंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.