Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश की राजधानी दिल्ली 14 जून यानि कल से खुलेंगे मॉल्स, रेस्टॉरेंट
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश की राजधानी दिल्ली 14 जून यानि कल से खुलेंगे मॉल्स, रेस्टॉरेंट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
05_06_2021-9km_21709858

देश की राजधानी में अब कोरोना का प्रकोप बहुत कम हो गया है. इसी के मद्देनजर अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में सोमवार से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलना शुरू हो जाएंगे. हालांकि दिल्ली में अभी स्कूल-कॉलेज, स्वीमिंग पुल, स्पा सेंटर बंद रहेंगे. ये घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कल सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है. मार्केट खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम कल से लागू नहीं होगा.

निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे. बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं.

रेस्टोरेंट 50 फीसदी बैठने की क्षमता पर काम करेंगे. साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी. शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं. धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी.

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा, स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन अभी पूरी तरह से बंद रहेंगे.

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के नए मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के तहत लागू पाबंदियों को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से हटाते हुए निर्माण कार्य और कारखानों को खोलने की अनुमति दी थी.

दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 213 नए मामले सामने आए और 25 मरीजों की मौत हुई. वहीं इसके अनुसार संक्रमण की दर घटकर 0.3 फीसदी हो गयी है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या के विजन डाॅक्युमेण्ट, कार्यान्वयन रणनीति एवं समेकित अवसंरचना विकास योजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण
Next: उत्तराखंड : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.