Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना से हुई पिछले 24 घंटे में लगभग 53 मरीजों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना से हुई पिछले 24 घंटे में लगभग 53 मरीजों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (4)

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई है. इस अवधि में 468 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को

जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,786 हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में सबसे ज्यादा नौ मौतें गोरखपुर में हुई हैं. इसके अलावा बरेली में आठ, मेरठ- झांसी में छह-छह, शाहजहांपुर-मथुरा में चार-चार, कानपुर नगर, बुलंदशहर

अयोध्या में दो-दो, हमीरपुर, बलिया, मुरादाबाद, इटावा, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद तथा लखनऊ में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 468 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इसी अवधि में 1,221 मरीज ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा 42 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं.

इसके अलावा गाजियाबाद में 28, लखीमपुर खीरी में 18, गोरखपुर और वाराणसी में 17-17, मेरठ-मुजफ्फरनगर में 16-16, सिद्धार्थनगर में 13 जबकि प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, प्रतापगढ़, महराजगंज और कानपुर नगर में 11-11 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वक्त 8,986 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,89,943 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक पांच करोड़ 33 लाख 45 हजार 463 नमूने जांचे जा चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस जाने क्या है इसका उद्देश्य
Next: उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे के बाद से हुई अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.