Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना से होने वाले मौत के आंकड़ों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना से होने वाले मौत के आंकड़ों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
owaisi-1574161378-1606596943

कोरोना से होने वाले मौत के आंकड़ों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाया है. उन्होंने दावा किया है

कि कोरोना से मौत को लेकर मोदी सरकार ने जो आंकड़ा दिखाया है हकीकत में मौत उससे कहीं ज्यादा है उन्होंने कहा कि सरकार मोते के आंकड़ों को छिपा रही है. कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के नेताओं के निशाने पर हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा देश में दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 20 लाख लोगों की मौतें हो चुकी है. मोदी सरकार का आंकड़ा वास्तविकता से काफी दूर है.

सरकार मौत का सही आंकड़ा छुपा रही है. किसी भी राज्य में ICMR की ओर से जारी गाइडलाइंस फॉलो नहीं किया जा रहा है. हर जिले में मौत के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं

मोदी सरकार पर हमला बोतले हुए ओवैसी ने कहा कि द इकोनॉमिस्ट के अनुसार जितनी मौतें दिखाई जा रही है, सही आंकड़ा इससे छह गुणा ज्यादा है, मगर मोदी सरकार इसे मानना नहीं चाहती है.

ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार को आम जनता की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है. कितने बच्चे अनाथ हो चुके हैं, वे समझना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मोदी सरकार नाकाम रही है. सरकार वैक्सीनेशन में भी नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि सिर्फ उनकी झूठी तारीफ हो.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज मिथुन संक्रांति जाने पौराणिक मान्यताओं के बारे में जाने शुभ मुहूर्त। ..
Next: हरियाणा सीरो सर्वेक्षण मंगलवार यानि आज से हुआ शुरू जाने इसके बारे में…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.