Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर कोरिया में खाने के सामानों की कीमतों में आया भारी उछाल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

उत्तर कोरिया में खाने के सामानों की कीमतों में आया भारी उछाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

कोरोना महामारी के बीच उत्तर कोरिया में खाने के सामानों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. खाने-पीने के सामनों की कीमत इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों को कोई भी चीज खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया में कॉपी का पैकेट करीब 100 डॉलर यानि करीब 7381 रुपये में बिक रहा है जबकि ब्लैक टी का छोटा पैकेट करीब 70 डॉलर यानि 5167 रुपये में बिक रहा है.

राज्य में खाद्य वस्तुओं की इतनी भारी किल्लत है कि एक किलो केले की कीमत करीब 45 डॉलर यानि 3336 रुपये है. इतना ही नहीं कॉस्मेटिक्स आइटम के भी दाम में भारी वृद्धि देखने को मिली है. प्योंग्यांग में एक बोतल शेम्पू की कीमत करीब 200 डॉलर हो गया है.

बता दें कि उत्तर कोरिया में चावल और ईंधन की कीमतों में स्थितरता बरकरार है. हालांकि दाम ज्यादातर उन चीजों का बढ़ा है जो कि बाहर के देश से मंगाए जाते हैं. देश में चीनी, सोयाबीन तेल और आटा की कीमतें आसमान छू रही है.

महंगाई बढ़ने का कारण बताया जा रहा है कि किम जोंग उन ने कोरोना पर काबू पाने के लिए उत्तर कोरिया की सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया है. सीमा बंद होने के कारण बाहरी देशों का माल वहां नहीं पहुंच पा रहा है इसलिए महंगाई आसमान छू रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश का महोबा जिला हुआ पूरी तरह कोरोना मुक्त ?
Next: जम्मू कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला के घर आज गुपकार का मंथन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.