Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘महाकुंभ हादसे के पीछे साजिश’, लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले- षड्यंत्र की बू आ रही
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

‘महाकुंभ हादसे के पीछे साजिश’, लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले- षड्यंत्र की बू आ रही

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture-168

बिहार के पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने महाकुंभ हादसे पर बड़ी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के पीछे साजिश की बू आ रही है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही पूरा सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि अब तक 33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। भाजपा सांसद ने विपक्षी दलों पर सनातन के अपमान का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को लोकसभा में प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना का उल्लेख किया और कहा कि हादसे में षड्यंत्र की बू आ रही है। जांच पूरी होने के बाद इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म से सिर झुकाना पड़ेगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बिहार के पटना साहिब से सांसद ने कहा कि अब तक 35 करोड़ लोग महाकुंभ में पवित्र स्नान कर चुके हैं।

जल्द सच आएगा सामने
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में हुई त्रासदी की जांच चल रही है। सच जल्द सामने आ जाएगा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस को घेरा और कहा कि संविधान बचाने का दावा करने वालों को सर्वोच्च संवैधानिक पद का सम्मान करना सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा रही है तथा उसके राजनीतिक डीएनए में है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
सोनिया गांधी ने तीन दिन पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मुर्मु को ‘बेचारी’ बताया था। प्रसाद ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु साधारण परिवार से हैं और शालीनता के साथ राष्ट्रपति के पद को ऊंचाई दे रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को राजेंद्र प्रसाद, फखरूद्दीन अली अहमद और ज्ञानी जैल सिंह जैसे पूर्व राष्ट्रपतियों से किए गए व्यवहार की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस की यही परंपरा है।

विपक्षी दलों पर लगाया सनातन के अपमान का आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय भारत पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों की सूची में शामिल था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हुई और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। उन्होंने विपक्षी दलों पर सनातन के अपमान का आरोप लगाया और कहा-‘सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: छोटे-छोटे भूकंप किसी बड़े खतरे का संकेत, धरती के भीतर बढ़ती गतिविधियों ने बढ़ाई चिंता
Next: अब सस्ते में खरीद सकेंगे हार्ले डेविडसन और डुकाटी जैसी अमेरिकन बाइक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 26 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.