Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एकाना स्टेडियम में आईपीएल के दौरान खुलेआम लूट! खाने-पीने की चीज़ें एमआरपी से कई गुना महंगी, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एकाना स्टेडियम में आईपीएल के दौरान खुलेआम लूट! खाने-पीने की चीज़ें एमआरपी से कई गुना महंगी, टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-04-13 at 11.11.15 PM

लखनऊ। आईपीएल 2025 के रोमांच के बीच एकाना स्टेडियम में हो रही मुनाफाखोरी ने क्रिकेट प्रेमियों का मजा किरकिरा कर दिया है। दर्शकों को न केवल टिकट के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही है, बल्कि स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की वस्तुएं भी एमआरपी से कई गुना महंगी कीमतों पर बेची जा रही हैं।

स्थानीय दर्शकों ने खुलासा किया कि 20 रुपए की पानी की बोतल 50 से 100 रुपए में, 20 रुपए के स्नैक्स जैसे कुरकुरे या चिप्स 50 से 80 रुपए में बेचे जा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला मामला कैम्पा कोला की 2 लीटर बोतल का है, जिसकी एमआरपी 80 रुपए है, लेकिन उसी बोतल से 200 मिलीलीटर कोल्ड ड्रिंक एक कप में डालकर 100 रुपए में बेचा जा रहा है।

इन घटनाओं ने न केवल फैंस को नाराज़ किया है, बल्कि स्टेडियम में काम कर रहे सर्विस प्रोवाइडरों और वेंडरों को लेकर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि वेंडरों को टेंडर दिलवाने के बदले में भारी भरकम कमीशन लिया गया है, जिसके कारण वे अब एमआरपी से कई गुना अधिक दाम वसूल कर अपनी लागत और मुनाफा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।

यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और स्टेडियम वेन्यू मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये सब कुछ उनकी नाक के नीचे कैसे हो रहा है? क्या यह लापरवाही है या जानबूझकर की जा रही अनदेखी?

फिलहाल दर्शक इस खुली लूट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या क्रिकेट का त्योहार भ्रष्टाचार की बलि चढ़ रहा है?
यह सवाल अब हर क्रिकेट प्रेमी के मन में गूंज रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज का अख़बार 14-04-2025
Next: अवैध डबल डेकर बस स्टैंड बना ट्रैफिक जाम का कारण, आम जनता हो रही परेशान नेताओं के संरक्षण में चल रहा है खेल, पुलिस बनी मूकदर्शक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.