Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 5 फरवरी से 8 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा मुगल गार्डन
  • दिल्ली

5 फरवरी से 8 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा मुगल गार्डन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
MUGHAL-GARDEN-RASHTRAPATI-BHAVAN-866x487

राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन गहरे रंग के गुलाबों, सफेद डेजी और ट्यूलिप की लंबी कतारों के साथ अपने वार्षिक “उद्यानोत्सव” से वसंत का स्वागत करने को तैयार है. राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित यह आकर्षक उद्यान हर साल फरवरी में आम जनता के लिए खोला जाता है. इस साल मुगल गार्डन आम जनता के लिए 5 फरवरी से 8 मार्च तक खोला जाएगा. इस बार लगभग 10,000 की संख्या में ट्यूलिप, 138 तरह के गुलाब और 70 तरह के लगभग 5000 मौसमी फूल आगंतुकों का स्वागत करेंगे. अपने दुर्लभ और आकर्षक गुलाबों के लिए प्रसिद्ध इस उद्यान का इस बार मुख्य आकर्षण ”ग्रेस द मोनाको” नामक गुलाब होगा.

पिछले साल मोनाको के प्रिन्स एल्बर्ट द्वितीय ने उद्यान में इस गुलाब को रोपा था. इस पुष्प प्रदर्शनी में प्रख्यात लोग जैसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मदर टेरेसा, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, महारानी एलिजाबेथ और पहले भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर विभिन्न प्रकार के गुलाबों के नाम रखे गए हैं.

मुगल गार्डन जाने के लिए आम जनता को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता. वहीं अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह सुबह साढ़े नौ बजे से शाम को 4 बजे तक आम जनता के लिए खुलेगा.

मुगल गार्डन नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के (नॉर्थ एवेन्यू) के पीछे की तरफ स्थित है. यह गार्डन करीब 13 एकड़ भूमि में फैला है. इस बगीचे में ट्यूलिप, गुलाब, समेत कई प्रकार के फूल हैं. यह गार्डन पुरानी मुगल शैली के अनुरूप बनाया गया है इसलिए इसका नाम मुगल गार्डन रखा गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शेयर बाजार में उछाल का दौर जारी
Next: Infinix Hot 8 Sale आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.