Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Samsung Galaxy A30 के लिए जारी हुआ Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट
  • गैजेट्स

Samsung Galaxy A30 के लिए जारी हुआ Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
HRTHW

Samsung Galaxy A30 को भारत में Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपडेट फोन में कुछ सुधार लाता है और फोन को लेटेस्ट फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर अपडेट कर देता है। गैलेक्सी ए30 को अपडेट जनवरी 2020 में मिलना था, लेकिन कंपनी ने अपडेट का जारी करने की योजना को अस्थाई रूप से रोक लगा दी थी और अब यह अपडेट सभी गैलेक्सी ए30 यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है।

याद दिला दें कि सैमसंग ने Galaxy A30 को पिछले साल फरवरी में एंड्रॉडय 9 पर आधारित वन यूआई के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने फोन के लिए समय समय पर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैक अपडेट जारी किया था, लेकिन अब इस अपडेट में कंपनी ने फोन के एंड्रॉयड को भी अपग्रेड कर दिया है।

SamMobile के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए30 के लिए जारी किया गया यह अपडेट वर्ज़न नंबर A305FDDU4BTB3 के साथ आता है। अपडेट में गैलेक्सी ए30 में पहले से आए कुछ फीचर्स को हटा दिया गया है। हटाए गए फीचर्स में स्क्रीन रिकॉर्डर फीचर भी शामिल है। हालांकि फोन में एंड्रॉयड 10 में आने वाले फीचर्स को जोड़ा गया है। इनमें डार्क मोड और बेहतर डिजिटल वेलबींग आदि फीचर्स शामिल हैं।

सैमसंग के द्वारा दिए गए चेंजलॉग में अपडेट में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस एंड्रॉयड 10 अपडेट का डाउनलोड साइज़ 1.5 जीबी है। ऐसा हो सकता है कि यह अपडेट सभी यूज़र्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लगाए। अकसर कंपनियां अपडेट को फ़ेज्ड तरीके से जारी करती है, जिसमें शुरुआत में अपडेट कुछ यूज़र्स के लिए जारी होता है और धीरे-धीरे सभी यूज़र्स को मिलना शुरू होता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नया कानून लागू होने पर खत्म हो जाएगी भारत के 40 करोड़ सोशल मीडिया यूजर्स
Next: BSNL ने बढ़ाई अपने लॉन्ग-टर्म प्लान की वैधता

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.