Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Oppo A31 (2020) लॉन्च हुआ भारत में
  • गैजेट्स

Oppo A31 (2020) लॉन्च हुआ भारत में

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturebdbff

Oppo A31 (2020) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह ओप्पो का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। नया Oppo स्मार्टफोन के दो वेरिेएंट मार्केट में उपलब्ध कराए गए हैं। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो ए31 (2020) कई मायने में 2015 में लॉन्च किए गए ओप्पो ए31 से अलग है। ओप्पो ए31 (2020) में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें वाटरड्रॉप नॉच भी है। Oppo ने ग्रेडिएंट फिनिश के साथ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। स्मार्टफोन में 20:9 डिस्प्ले है।

Oppo A31 (2020) price in India, launch offers
ओप्पो ए31 (2020) की कीमत 11,490 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 13,990 रुपये है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री भारत में 29 फरवरी से शुरू होगी। जबकि ज़्यादा पावरफुल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्च महीने के दूसरे हफ्ते से उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही मॉडल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्टफोन मिस्ट्री ब्लैक और फैंटेसी व्हाइट रंग में मिलेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Oppo A31 (2020) खरीदने के लिए यस बैंक के क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। कैशबैक ऑफर अमेज़न, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, स्नैपडील और पेटीएम मॉल जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 29 फरवरी से 31 मार्च के बीच उपलब्ध है।

डुअल-सिम ओप्पो ए31 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर चलेगा। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्टोरेज और रैम पर आधारित फोन के दो वेरिएंट मार्केट में लाए गए हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज।

अब बात कैमरा सेटअप की। Oppo A31 (2020) में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है और इसमें 8 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिली है।

यह 4230 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। ओप्पो ए31 (2020) के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में शुरू
Next: Realme 6 सीरीज़ के फीचर्स से उठा पर्दा

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.