Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अयोध्या नरेश हैं, वह फिर भी भगवान राम के वंशज नहीं हैं
  • राज्य

अयोध्या नरेश हैं, वह फिर भी भगवान राम के वंशज नहीं हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

विमलेंद्र मोहन प्रसाद मिश्रा अयोध्या के शासकों के वंशज हैं और उनको आज भी अयोध्या नरेश कहा जाता है। वह अयोध्या नरेश हैं फिर भी वह राम जन्मभूमि विवाद मामले में हितधारक नहीं हैं। हालांकि वह भगवान राम के वंशज नहीं हैं। राम ठाकुर (राजपूत) थे और मिश्रा ब्राह्मण हैं। 55 साल से अधिक उम्र के मिश्रा को स्थानीय निवासी पप्पू भैया कहते हैं। वह थोड़े समय के लिए राजनीति में भी रहे जब 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पाटीर् के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरे थे मगर जीत हासिल करने में विफल रहे। उसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी दिलचस्पी नहीं ली। संयोग से मिश्रा कई पीढ़ियों के बाद इस परिवार में पैदा हुए पहला पुरुष वारिस हैं। उनसे पहले के अन्य वारिस गोद ही लिए गए थे। लिहाजा उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया। बाद में उनका एक छोटा भाई भी हुआ जिनका नाम शैलेंद्र मिश्रा हैं। उनके पुत्र यतींद्र मिश्रा चर्चित साहित्यकार हैं। मिश्रा को 14 साल की उम्र तक अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलने जाने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी। मिश्रा ने खुद को अयोध्या मंदिर राजनीति से अलग रखा है। सुरक्षा कारणों से विमलेंद्र को देहरादून स्थित प्रतिष्ठित दून स्कूल नहीं भेजा गया और स्थानीय स्कूलों में ही उनकी स्कूली शिक्षा पूरी हुई। उन्होंने अपने भव्य राजमहल का एक हिस्सा हेरिटेज होटल में बदलने की योजना बनाई है। उनके समर्थक कहते हैं कि उनका यह फैसला सुविचारित है क्यों कि मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों में उनका काफी सम्मान है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 August बधाई संदेश में कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है
Next: लखनऊ बिल्डिंग से कूदी छात्रा मचा हड़कंप बिल्डिंग के 13वे मंजिल से कूदी अंशु नामक छात्रा हिमालयन इन्क्लेव फेस3 के 13वे मंजिल से कूदी अंशु नामक छात्रा, हिमांशु क्राइम रिपोर्टर

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.