Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या अख़बार छूने से हो सकता है कोरोना वायरस ?
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

क्या अख़बार छूने से हो सकता है कोरोना वायरस ?

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपने पैर पसारने लगा और अब तेज़ी से फैलते कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन चेन को रोकने के लिए देश में 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लेकिन जितनी तेज़ी से ये वारयस फैल रहा है उतनी तेज़ी से इसे लेकर फ़ेक और अधपकी सूचनाएं भी फैल रही हैं. ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण अख़बारों को ज़रिए भी हो सकता है.चूंकि ये अख़बार प्रिंटिंग प्रेस से आपके घरों तक कई लोगों के ज़रिए आता है इसलिए इससे कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है ऐसा कहा जा रहा है

WHO के अनुसार अगर कोई कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति अख़बार को छूता है तो अख़बार में ये वायरस कुछ देर के लिए आ सकता है. हालांकि अख़बार से संक्रमण होना का ख़तरा बेहद कम है. क्योंकि संक्रमण कई फ़ैक्टर पर निर्भर करता है. जैसे कि आप तक वायरस कितनी मात्रा में पहुंचा, किसी सतह पर वायरस कब तक एक्टिव रहा साथ ही वातावरण भी इसमें ख़ास भूमिका निभाता है अब अगर हम बात करे डॉ की सलाह की तो डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कहा की अख़बारों से कोविड-19 के संक्रमण फैलने का कोई प्रमाण नहीं है.

अगर ऐसा होता तो हम इसकी सूचना ख़ुद देते कोविड-19 के संक्रमण की जो मुख्य वजह है वो है ड्रॉपलेट के ज़रिए वायरस का फैलना. ऐसे में लोगों से दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहें, यही उपाय है. देखिए ये वायरस दुनिया भर के लिए नया है. इसे लेकर धीरे-धीरे जानकारियां सामने आ रही हैं अब अगर हम बात करे अख़बार से कोरोना वायरस फैलने का ख़तरा बेहद कम तो है. हालांकि डॉक्टरों की राय है कि अख़बार पढ़ने के बाद ख़ुद की सुरक्षा के लिए साबुन या एल्कोहल वाले हैंड सैनेटाइज़र से हाथ ज़रूर साफ़ करले इससे खतरे की सम्भावना बेहद कम हो जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ के थाना मानक नगर के अंतर्गत……
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की नोडल अफसर से अपील। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.