इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज सेवा की शुरुआत
1 min read![](http://sarvodaytimes.in/wp-content/uploads/2019/11/yuf.jpg)
देश-विदेश के पर्यटकों के लिए मुंबई से दीव तक समु्द्री यात्रा का लुत्फ उठाना अब आसान हो गया है. इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज (Jalesh Cruises ) सेवा की शुरुआत की गई है.
मिनी गोवा से देश-विदेश में पहचाना जाने वाले सुंदर पर्यटक स्थल दीव के समंदर में मुंबई से दीव 1680 क्षमता वाले पर्यटक जहाज “जलेश” विलासितापूर्ण समुद्री पर्यटन 400 पर्यटकों और क्रु मेंबरों के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे दीव के एतिहासिक किले के किनारे पहुंचा, जहां प्रशासन के आला अफसरों और पर्यटन विभाग ने सभी सैलानियों के माथे पर तिलक, पुष्पगुछ देकर भव्य तरीके से स्वागत किया.
सभी सैलानी दीव के पर्यटक स्थल पांच पांडव स्थापित गंगश्वर महादेव, एतिहासिक किला, समुद्रीय बीच, सोमनाथ महादेव, 600 साल पुराना चर्च, विदेशी बाज़ार देखकर काफी प्रभावित हुए.
मेसर्स कणिका क्रू द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यह जहाज महीने में तीन बार मुंबई से दीव के लिए सफर करेगा. 8 से 50 हजार रुपए तक के किराए में हर सैलानी को क्रूज में सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. घूमने के शौकीन ऑनलाइन भी टिकट बुक करा सकते हैं.